Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आत्म-चिंतन, आभार और भक्ति का प्रतीक रमजान का महीना-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


आज से रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान माह की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है, यह हमारे समाज में शांति और सौहार्द लाए। यह पवित्र माह आत्म-चिंतन, आभार और भक्ति का प्रतीक है, जो हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है।

बता दें कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना खास महत्व रखता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। इसे इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है और यह साल का 9वां महीना होता है।

यह महीना इस्लामिक मान्यता के अनुसार, पवित्र किताब कुरान के उतरने की शुरुआत भी इसी महीने की एक रात से हुई। इस रात को 'लयलतुल कद्र या शब-ए-कद्र' कहा जाता है। इस रात के बाद से लगातार पैगंबर मोहम्मद (सल्ल.अ.) पर उनके दुनिया से रुख्सत होने तक सिलसिलेवार तरीके से कुरान उतरता रहा। अलग-अलग मौके पर पैगंबर मोहम्मद पर कुरान की आयतें नाजिल हुईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |