Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: विद्यालय में मनाया गया शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव


बीसलपुर। प्राथमिक विद्यालय अकोड़ा नौगमियां में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में एआरपी संजय कुमार प्राथमिक विद्यालय भगौतीपुर के प्रधानाध्यापक मोहन स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान प्रतिनिधि नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका जसोदा देवी, सहायक अध्यापक धनंजय कुमार, शिक्षा मित्र मुनेंद्र कुमार, मीना कुमारी सहित शिक्षा समिति के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |