Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया नववर्ष उत्सव


मुरादाबाद। भारतीय नव वर्ष के बारे में हम सभी जानते हैं कि पूरे विश्व में जितने भी कैलेंडर हैं उनमें सबसे ज्यादा प्रामाणिक और वैज्ञानिक कालगणना केवल भारतीय पंचांग द्वारा ही की जा सकती।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि है विश्व का अन्य कोई कैलेंडर नहीं बता सकता कि किस दिन चंद्र ग्रहण होगा किस दिन सूर्य ग्रहण होगा किस दिन ज्वार भाटा आएगा यह केवल भारतीय कालगणना द्वारा ही बताया जा सकता है।

लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि विश्व में प्रचलित अंग्रेजी कैलेंडर को जो मान्यता प्राप्त हुई है वह भारतीय कैलेंडर को नहीं हुई भारतीय कैलेंडर चंद्रमा का आकार तक भी बता देता है। आज रात को चंद्रमा किस आकार का होगा और 15 दिन बाद किस आकार का।

यह अवसर है कि हम अपनी संस्कृति पर गर्व करें और इसको हर घर में पहुंचाएं आज का दिन सृष्टि की रचना का प्रथम दिन माना जाता है इसके अतिरिक्त आज के दिन से बहुत सारे अन्य प्रसंग भी जुड़े हैं। ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना, चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, संत झूलेलाल जयंती, धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, विक्रम संवत का प्रारंभ, सिख समाज के द्वितीय गुरु अंगददेव का प्रकट उत्सव, आर्य समाज की स्थापना संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी का जन्मदिन भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है।

नव वर्ष के पावन अवसर पर पीतल नगरी, गोविंद नगर, कटघर, कृष्ण नगर, हनुमान नगर, अर्जुन नगर, हिमगिरी नगर, काशीराम नगर, बुद्धि विहार नगर, प्रकाश नगर, केजीके नगर, नया मुरादाबाद में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया और आद्य सरसंघचालक प्रणाम कर संघ संस्थापक डॉ० केशवराव बलिराम हेडगेवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल सुगंध, विभाग प्रचारक बृजमोहन, विभाग संघचालक सुरेन्द्र पाल सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख पवन कुमार जैन, महानगर संघचालक डॉ विनीत गुप्ता, महानगर कार्यवाह विपिन चैधरी, महानगर प्रचारक रोहित कुमार, प्रान्त प्रौढ़ कार्य प्रमुख ओमप्रकाश शास्त्री, देवेश सिंह, अनिल कुमार, संदीप सिंघल, कमलकांत राय, सुभाष शर्मा, निर्मल मेहता, रवि पांडेय आशुतोष कुमार, नमन जैन, ष्बाल स्वयंसेवक इवान जैन एवम दीप शर्मा की जोड़ीष् वरद शर्मा, सानू कुमार, आशाराम, उम्मेदराज पुरोहित, विवेक गुप्ता, शलभ सक्सेना, हंसराज सैनी, संजय भटनागर, दिनेन्द्र कुमार, आशीष ध्यानी, श्याम कुमार, जितेन्द्र कुमार, संजय सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |