Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की ईद सेलिब्रेशन, पति शोएब ने बनाया मीठा



एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने शोएब इब्राहिम संग शादी की है. दोनों इस शादी में बहुत खुश हैं. दीपिका ने शोएब से शादी के लिए धर्म बदला था. वो इस्लाम फॉलो करती हैं. दीपिका को इस वजह से काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. अब दीपिका रमजान में रोजे रखती हैं. इस बार भी उन्होंने रोजे रखे. दीपिका ने पूरे रमजान की झलक फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने ईद सेलिब्रेशन की झलक भी फैंस को दिखाई.

दीपिका ने सभी घरवालों के लिए ईद की शॉपिंग की है. उन्होंने सभी के लिए कपड़े खरीदे और फिर खुद से सिलवाए भी. उन्होंने सोशल मीडिया पर शॉपिंग की झलक शेयर की. वहीं शोएब इब्राहिम ने दीपिका के लिए खास गिफ्ट लिया. वो दीपिका के लिए बहुत सारी चूड़ियां खरीद कर लाए. हालांकि, इस दौरान कुछ चूड़ियों का साइज गलत आ गया. इसी वजह से शोएब को वापस जाकर चेंज करवाना पड़ा.

दीपिका ने ईद के लिए हेयर केयर लिया. नए लुक्स ट्राई किए. खुद को पैंपर किया. वहीं शोएब ने दीपिका के लिए एक स्वीट डिश बनाई. दीपिका को आम बहुत पसंद है तो शोएब ने आम की आईसक्रीम बनाई. इसके अलावा दीपिका ने अपनी मेहंदी में शोएब का नाम लिखवाया तो प्यार दिखाते हुए शोएब ने भी दीपिका का नाम अपने हाथ पर लिखवाया. उनके घर में ईद के जश्न की तैयारियां जोरों शोरों से हुई.

शोएब ने चांद रात की मुबारकबाद देते हुए यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे उनके घर की सारी लेडीज मेहंदी लगवा रही हैं. नए कपड़े और चूड़ियों की शॉपिंग कर रही हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |