Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: कसया खुर्द गांव की चकबंदी प्रक्रिया को रोकने का किया जा रहा प्रयास।

आर एस एस एवं विहिप कार्यकर्ता बनकर अधिकारियों पर बनाया जा रहा दबाव।

उमाकांत मिश्रा(करमा)

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील अंतर्गत कसया खुर्द गांव में शांति पूर्ण माहौल में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को प्रभावित करने एवं गांव की चकबंदी को रोकने के लिए गांव के दो व्यक्तियों द्वारा  तरह तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है।उच्चाधिकारियों को भ्रमित करने के लिए तथ्य गोपन कर न्यायालय के कार्यों में रोड़ा डालने का प्रयास किया जा रहा है।ज्ञात हो कि कसया खुर्द गांव में चकबंदी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है,चक काट दिया गया है,कुछ लोगों द्वारा पूर्व के सीओ एवं एस ओ सी न्यायालय में अपील की थी जिसका निस्तारण भी दो माह पूर्व कर दिया गया।परन्तु गांव के एक दो किसानो द्वारा चकबंदी कार्य को प्रभावित करने हेतु बार बार आवेदन पत्र प्रेषित कर अधिकारी गणों को भ्रमित किया जा रहा है। जिस स्थान पर एक धुर भी जमीन आरोपी किसान की नहीं है वहां पर उनके द्वारा अपना बताकर रास्ता, नाली,अपने नाम से चक कटवाने की मांग की जा रही है।गांव में चकबंदी विभाग के ए सी ओ,सीओ, एस ओ सी द्वारा दो दो बार मौका मुआयना किया जा चुका है। जब अधिकारी गणों द्वारा उक्त आरोप को गलत बताया गया तो चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाने हेतु उन्हें सस्पेंड कराने अपनी ऊंची पकड़ की बात कहकर देख लेने की धमकी दी जा रही है।अपने आप को विभिन्न संगठन का पदाधिकारी बताकर अधिकारियों से नियम विरुद्ध कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है।कसया खुर्द के किसानों ने आशंका व्यक्त किया है कि अधिकारी उनके प्रेशर में आकर गलत ढंग से नियम विरुद्ध कार्यवाही कर सकते हैं।गांव के किसान रमाकांत मिश्र,संतोष कुमार,राजन कुमार,प्रवेश कुमार  ने जिलाधिकारी से अपील किया है कि चकबंदी विभाग के नियमानुसार न्याय संगत कार्यवाही हेतु चकबंदी अधिकारी बंदोबस्त को निर्देशित करने का कष्ट करें।ग्रामीणों ने कहा है कि यदि नियमानुसार न्याय संगत कार्यवाही नहीं की गई तो हम सभी ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।साथ ही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि चकबंदी प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा कराया जाय।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |