लखनऊ: महापौर को कर माफी के लिया अध्यक्ष राजेश सिंह ने लिखा पत्र
March 08, 2025
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के जल कर, भवन कर और सीवर कर को माफ करने के प्रस्ताव को लेकर नगर निगम अध्यक्ष राकेश सिंह ने महापौर को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने 12 अगस्त 2023 को नगर निगम के सामान्य सदन में पारित प्रस्ताव को लागू करने की मांग की है। सामान्य सदन की बैठक में पार्षदों द्वारा नगर निगम अधिनियम की धारा 115(15) के तहत यह प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें नगर निगम के कार्यरत और सेवानिवृत्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों और उनकी विधवा, पुत्र-पुत्रियों को कर माफी का लाभ देने का निर्णय हुआ था। हालांकि, अब तक प्रशासनिक स्तर पर इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि कार्यकारी समिति और सदन की मंजूरी के बावजूद प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में यह निर्णय लागू नहीं हो सका है। अध्यक्ष राकेश सिंह ने महापौर से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द प्रशासनिक स्तर पर इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जाए, ताकि नगर निगम कर्मचारियों और उनके परिवारों को कर माफी का लाभ मिल सके।