लखनऊ: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां चंद्रिका देवी मंदिर में भक्तों का लगा भक्तों का तांता
March 30, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के बक्शी का तालाब के कठवारा गांव के पास आदिगंगा कही जाने वाली गोमती नदी के किनारे स्थित धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ स्थल मां चन्द्रिका देवी का प्राकट्य रामायण काल में हुआ था। कहा जाता है कि महाभारत काल के नायक युधिष्ठिर महराज ने वनवास काल में चन्द्रिका मां की पूजा अर्चना की थी और मां चन्द्रिका देवी के निकट ही स्थित सुधन्वा कुण्ड भी महाभारत काल की गवाही देता है, क्योंकि सुधन्वा भी महाभारत युद्ध का एक धनुर्धर वीर रहा हैं। कहा जाता है भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के पुत्र चन्द्रकेतु के आवाह्न पर ज्योति रूप में मां चंद्रिका देवी प्रकट हुई थी और मां चंद्रिका देवी की पूजा महाभारत के पांडवों ने की थी।आपको बताते चलें कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम शैलपुत्री के दिन हजारों की संख्या में मां चंद्रिका देवी परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। बता दे कि लखनऊ, सीतापुर ,हरदोई ,बाराबंकी, उन्नाव, कई जिलों के भक्त मां के दर्शन करने आते हैं। चैत्र नवरात्रि में मां चंद्रिका देवी मंदिर पर विशाल मेला लगता हैं और यह मेला 9 दिनों तक चलता रहता हैं। वहीं रविवार को शैलपुत्री के दिन मां चंद्रिका देवी की सुबह की भव्य आरती हुई, जिसमे सैंकड़ों भक्त शामिल हुए और शाम आरती में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं बीकेटी एसीपी अमोल मुरकुट के नेतृत्व में बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के दिशानिर्देश में चैकी प्रभारी कठवारा मय पुलिस मेले में गस्त करते हुए दिखाई दियें और भक्तों ने मां चंद्रिका देवी के जयकारे लगाते हुए लाइन में लगकर मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भक्त अपनी मनौती मानकर मां से सुखमय जीवन की कामना करते दिखाई दिए। वहीं लखनऊ जिले के चैंक स्थित मां काली माता मंदिर, मरी माता मंदिर, बीकेटी के मां चंद्रिका देवी मंदिर,कुंम्हरवां के उनई देवी मंदिर, इटौंजा के मां लासा देवी मंदिर में मां के भक्तों का चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ रहती है।
बीकेटी थाना क्षेत्र के कठवारा गांव स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर बीकेटी क्षेत्र ही नहीं लखनऊ अन्य जिलों में विख्यात है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बीकेटी एसडीएम सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने मां चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां चंद्रिका देवी के दर्शन कर मेला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों से मुलाकात कर मेले का जायजा लिया और भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस पर चर्चा भी की। इस दौरान उनके साथ मेला समिति अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जितेन्द्र सिंह कल्लू, आशीष सिंह, रविन्द्र सिंह, सावन सिंह चैहान, मोनू सिंह, अनुराग तिवारी अन्य सदस्य मौजूद रहे।
