Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुरादाबादः नागरिक सुरक्षा के प्रमुख जिलाधिकारी होते है- सतीश कुमार


मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा कार्यालय मुरादाबाद में सिविल डिफेंस फाउंडेशन कोर्सष् के अंतर्गत 5 दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स के द्वितीय दिवस उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा के नीरज चक ने स्वयं सेवकों के कार्य,नियम कार्यों की विधि एवं उत्तरदायित्वों का विवरण और नियंत्रक कक्ष, उपनियंत्रक कक्ष,चेतावनी तंत्र एवं हवाई हमले की चेतावनी के बारे में बताया गया। सहायक वरिष्ठ उपनियंत्रक सतीश कुमार ने नागरिक सुरक्षा की आपातकालीन 12 सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा के प्रमुख जिलाधिकारी होते हैं। 12 सेवाएं में वार्डन सेवा, अग्निशमन सेवा,हताहत सेवा,बचाव सेवा,संचार सेवा, कल्याण सेवा,पूर्ति सेवा,डिपो एवं परिवहन सेवा, मुख्यालय सेवा, प्रशिक्षण सेवा, साल्वेज सेवा,शव निस्तारण सेवा, के दायित्वों के बारे विस्तार से बताया।इस अवसर पर प्रभारी डिविजनल वार्डन अशोक कुमार गुप्ता,डिवीजन वार्डन मोहम्मद खालिद,स्टाफ अधिकारी शरीफ अहमद,वसीम अख्तर,पोस्ट वार्डन डॉ0 पूनम बंसल,सूरज प्रकाश,अहमद हुसैन,लक्ष्मण सिंह प्रजापति,शावेज इकबाल,थॉमस अरविंद कुमार,निमित जायसवाल,एहसान उल हक कुरेशी,नीतू सक्सेना,शाकिर हुसैन,मीना अग्रवाल,दीप अग्रवाल,शबरेज आलम , रामनारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |