सैफनी: हर्षोल्लास के साथ मनाया महाशिवरात्रि का त्योहार, मंदिरों में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
February 26, 2025
सैफनी। सैफनी थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैफनी नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।मंदिर के महंत ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी पर्व पर शनिवार को महाशिवरात्रि का वार्षिक पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया है और अपने मनोरथ की कामना की है। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है। हर हर महादेव व भोला बाबा के जयघोष कर रहे है। उन्होंने कहा कि देशभर में भगवान शिव के विवाह उत्सव को बडी धूमधाम से मनाया जा रहा है।साथ ही बताया कि महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर भगवान शिव व मॉ पार्वति का मिलन हुआ था। भगवान की इच्छाा से इस श्रृष्टिड्ढ का निर्माण किया गया है। महाशिवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भक्तजन जलाभिषेक कर रहे है और शिवरात्रि के पावन पर्व का आनंद उठा रहे है।श्रद्घालु दिनेश ने बताया कि मंदिर पवित्र स्थल है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तजनों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया है। उन्होंने बताया कि आस पडोस के क्षेत्र के लोग भी मंदिर में आकर जलाभिषेक करते है।वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सैफनी थानाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह मय फोर्स के मुस्तैदी करते नजर आए।