Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः घुइसरनाथ धाम में तीन दिवसीय महोत्सव में दिखेगा रवि, अंजना, अलका, भावना व रितेश समेत नामचीन कलाकारों का धमाल


लालगंज/प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में आज मंगलवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में प्रदेश व देश के नामचीन कलाकारों का ग्लैमर दिखेगा। महोत्सव में पचीस फरवरी को सायं छः बजे स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां दिखेंगी। महाशिवरात्रि छब्बीस फरवरी को प्रातः आठ बजे श्रीराम द्विवेदी के सांस्कृतिक दल का भजन प्रस्तुत किया जाएगा। वही सायं छः बजे से उदघाटन सत्र में पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी के संयोजन में भोजपुरी सुपर स्टार अलका सिंह पहाड़िया तथा इण्डियन परफार्मिंग आर्टस लखनऊ के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां होगी। अगले दिन सत्ताईस फरवरी को सायं सात बजे से भोजपुरी सिनेस्टार सुश्री अंजना सिंह एवं रितेश पाण्डेय व पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी, महुआ टॉप सुश्री भावना सिंह व नीतू सिंह तथा संतोष यादव का गायन होगा। तीन दिवसीय महोत्सव में बाबा घुइसरनाथ धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व महोत्सव की संयोजिका एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |