संत कबीर नगर। सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदकध्आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा खलीलाबाद तहसील सभागार में महिला जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुये जिसपर सदस्या द्वारा एक-एक प्रकरण पर सम्बंधित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी से किये गये कार्यवाही आदि के बारे जानकारी प्राप्त करते हुए त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद सदस्य महिला आयोग द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं आई0टी0आई कॉलेज चकदही का स्थलीय भ्रमण कर विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जानकारीध्निरीक्षण करते हुए आवश्य दिशा-निर्देश दिये गये। सदस्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जंगलकला में चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जनक नदिंनी द्वारा उपस्थित ग्रामीण महिलाओं से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं अन्य सेवाओं को उनतक पहुचने के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य शिक्षा सहित आमजनमानस के हित में विभिन्न लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही जिसका लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद को मिल रहा है। इसी क्रम सदस्य जी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बघौली संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक की उपलब्धता, निःशुल्क दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण सहित अस्पताल में साफ-सफाई सहित एमर्जेन्सी सेवाओं आदि के बारे में सम्बंधित चिकित्साधिकारी से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सदस्या महिला आयोग के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आगनवाड़ी केन्द्र उतरावल पर बच्चों का अन्न प्राशन एवं गर्भवती महिलाओं का गोदभराई का कार्यक्रम सम्पादित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में सदस्य महिला आयोग जनक नंदिनी जी द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर में महिला बंदीगृह का निरीक्षण करते हुए कारागार में महिला बंदियो से बातचीत करके उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जिला कारागार के अधिकारीध्कर्मचारी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी सतीश चन्द्र सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।