Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुरः टेंपो में रस्सी से बंधा मिला चालक का शव, इलाके में मचा हड़कंप! गुरुवार सुबह घर से टेंपो लेकर निकला था युवक, रात 11 बजे भाई से हुई थी आखिरी बातचीत




सैदनगर। थाना अजीमनगर क्षेत्र में एक टेंपो चालक का शव टेंपो में रस्सी से बंधा मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गुरुवार सुबह घर से टेंपो लेकर निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश और इंतजार करते रहे। शुक्रवार सुबह उसका शव मंगलवार की साप्ताहिक बाजार स्थित लवकुश पब्लिक स्कूल के पास टेंपो में मिला। उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

सींगनखेड़ा मंझरा शौकत नगर निवासी राशिद पुत्र शराफत (26 वर्ष) टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के भाई के अनुसार राशिद गुरुवार सुबह करीब दस बजे टेंपो लेकर घर से निकला था। रात करीब 11 बजे परिजनों ने फोन पर उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि वह मिलकखानम में सवारियां छोड़ने आया है। इसके बाद परिजन उसके घर लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन रात गुजरने के बाद भी राशिद वापस नहीं पहुंचा।

शुक्रवार सुबह मंगलवार की साप्ताहिक बाजार स्थित लवकुश पब्लिक स्कूल के पास एक टेंपो में राशिद का शव मिलने की जानकारी हुई। शव टेंपो में था और उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना अजीमनगर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इधर, शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि राशिद पांच भाइयों में दो भाइयों से छोटा और दो से बड़ा था। वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्राधिकारी टांडा पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |