Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली बच्ची के साथ दुकान में बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न! आरोपी गिरफ्तार


राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। यहां एक छठी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अधेड़ उम्र के शख्स ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, बच्ची दुकान पर समान लेने गई थी। आरोपी ने उसे दुकान के अंदर बंधक बना लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

दरअसल, दिल्ली के सदर बाजार इलाके से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई। 16 सितंबर की रात नाबालिग से यौन शोषण की PCR कॉल मिली। तुरंत ही सदर बाजार पुलिस स्टेशन की टीम और सदर बाजार व महिला पुलिस स्टेशन के ACP मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया कि नाबालिग रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान खरीदने घर से निकली थी। आरोप है कि पड़ोस की दुकान में मौजूद टेलर ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया। इसके बाद आरोपी ने दुकान के अंदर उसे रोककर उसके साथ यौन अपराध की घटना को अंजाम दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि आरोपी दर्जी नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर अपनी दुकान में ले गया। यहां दर्जी ने बच्ची को बंधक बनाया और कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के स्वरूप नगर में भी एक किशोरी के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 72 घंटे में चार आरोपियों को पकड़ा था जिनमें से तीन नाबालिग थे

सदर बाजार से सामने आए इस पूरे मामले को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान मकसूद नाम के शख्स के तौर पर की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले को पूरी संवेदनशीलता के साथ हैंडल किया गया है। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट का महिला पुलिस स्टेशन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की किसी भी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |