Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के कल्याणपुरी में सनसनीखेज वारदात, 10 दिन पहले बने पिता की चाकू घोंपकर हत्या


दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से बुधवार देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। जानकारी अनुसार यहां एक 22 वर्षीय युवक, जिसका नाम जय सिंह उर्फ गंजू था उसकी चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात के समय परिवार में जश्न का माहौल था, क्योंकि महज 10 दिन पहले ही जय सिंह के घर बेटे का जन्म हुआ था। जिससे परिवार के लोग बेहद खुश थे। लेकिन उसी समय ये दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 12:46 बजे 11 ब्लॉक और 15 ब्लॉक के बीच सड़क पर हुई। घायल युवक को तुरंत एलबीएस अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के अनुसार, घर में नवजात शिशु के आगमन की खुशियां मनाई जा रही थीं। इसी दौरान बुधवार देर रात दो युवक अचानक से जय सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से कहा कि बाहर उनका किसी से झगड़ा हो गया है। उनके कहने पर जय सिंह और उसके परिवार के अन्य लोग मदद के लिए तुरंत बाहर आए। लेकिन इसी दौरान जय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में आगे की जांच चल रही है।

जानकारी अनुसार, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये हत्या क्यों की गई और क्या इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |