Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बच्चे बार बार मांग कर खाएंगे, बस घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरे रागी चिप्स



घर के बच्चे अक्सर चिप्स और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की जिद करते हैं। बच्चों की स्नैक्स की जिद की वजह से अक्सर माता-पिता इस उलझन में रहते हैं कि उन्हें क्या खिलाया जाए। बाजार में मिलने वाले चिप्स बच्चों को पसंद तो बहुत आते हैं, लेकिन वे सेहत के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं होते। ऐसे में अगर आप बच्चों को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी, तो रागी चिप्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। रागी कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर ही बाजार जैसे क्रिस्पी और चटपटे रागी चिप्स बना सकते हैं।

सामग्री
रागी का आटा: 1 कप
चावल का आटा: ¼ कप
गेहूं का आटा या मैदा: 2 चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
तेल: 2 छोटे चम्मच और तलने के लिए आवश्यकतानुसार
अजवाइन: ½ छोटा चम्मच
सफेद तिल: 1 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
मसाला कोटिंग के लिए: चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, और अमचूर पाउडर
बनाने का तरीका

स्टेप 1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में रागी का आटा, चावल का आटा, गेहूं का आटा, अजवाइन, तिल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें 2 चम्मच गुनगुना तेल डालें और हाथों से मिक्स करें। इसके बाद, थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंध लें। फिर आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 2
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लें और उसे सूखे आटे की मदद से जितना हो सके पतला बेल लें। ध्यान रहे, चिप्स जितने पतले बेले जाएंगे, उतने ही कुरकुरे बनेंगे। बेलने के बाद एक कांटे की मदद से पूरी रोटी पर छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि तलते समय चिप्स फूले नहीं। अब चाकू या पिज्जा कटर की मदद से इसे मनचाहे आकार में काट लें।

स्टेप 3
कढ़ाई में तेल गरम करें। आंच को मध्यम रखें और चिप्स को धीरे-धीरे तेल में डालें। इन्हें अलट-पलट कर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। रागी का रंग गहरा होता है, इसलिए ध्यान रखें कि ये जलें नहीं। जब ये फ्राई हो जाए तो इसे निकाल लें और फिर इसे ठंडा होने दें। ठंडा करके इसका आनंद उठाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |