लखनऊ: गंभीर बीमारी से तंग आकर व्यक्ति ने गोली मारकर की आत्महत्या, इटौंजा में शोक की लहर, सभी की आंखें नम
July 14, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत इटौंजा अशोक रोड निवासी एक व्यक्ति ने गंभीर बीमारी से तंग आकर घर के अंदर गोली मारकर आत्महत्या कर लीं। वहीं घटना के बाद पहुंची इटौंजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नगर पंचायत इटौंजा निवासी अनुराग पांडेय उम्र 46 वर्ष गंभीर बीमारी से परेशान थे,वह मंगलवार को घर के अंदर कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर लीं। अनुराग पांडेय इटौंजा इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर तैनात थे,वह गंभीर बीमारी से लंबे समय से शरीर से परेशान थे,जिसके कारण यह कदम उठा लिया। इस घटना से परिजनों व इटौंजा कस्बे क्षेत्र में शोक की लहर पर फैल गई। हर एक व्यक्ति की आंखें नम दिखाई दी, उनका मिलनसार स्वभाव हंस के हाल-चाल पूछना हर व्यक्ति के दिल में बसा था, हर एक व्यक्ति शोक में डूबा दिखाई दिया। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
