Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जापान में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि मंगलवार देर दोपहर जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू पर कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुनामी की चेतावनी जारी की गई। JMA ने बताया कि भूकंप समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया। शाम 4:29 बजे आए भूकंप के बाद तुरंत किसी नुकसान या चोट की खबर नहीं मिली। यह भूकंप कुमामोटो के पश्चिमी इलाके में आया, जो टोक्यो से लगभग 900 किलोमीटर (540 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। अमेरिकी पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा कि स्थानीय तटों से आगे सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह मैक्सिको में भी 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मैक्सिको को दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद मैक्सिको में भी सुनामी की चेतावनीजारी की गई थी। भूकंप के झटके मध्य अमेरिका के कुछ हिस्सों तक महसूस किए गए। वहीं भूकंप से अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला जैसे पड़ोसी देश भी हिल गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि यह भूकंप मैक्सिको के शहर प्यूर्टो माडेरो के पास जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिससे आस-पास के इलाकों में ज़मीन के भीतर तेजी से कंपन हुआ जिससे बिल्डिंग्स हिलने लगीं।

बता दें कि भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है। रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है। 5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप में भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है। 6 से 6.9 में इमारत का बेस दरक सकता है। 7 से 7.9 में इमारतें गिर जाती हैं। 8 से 8.9 में सुनामी का खतरा होता है और ज्यादा तबाही मचती है। 9 या ज्यादा में सबसे भीषण तबाही होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |