लखनऊ: संपूर्ण समाधान दिवस’ में आईं 286 शिकायतें, 60 का मौके पर हुआ निपटारा
July 03, 2026
लखनऊ। शुक्रवार ाव को नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन हुआ।सभी 8 जोनों से कुल 286 शिकायतें मिलीं। इनमें सबसे ज्यादा टैक्स (174) और अभियंत्रण (53) विभाग से जुड़ी थीं। कुल 60 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिसमें टैक्स की 59 और जलकल की 1 शिकायत शामिल है। सबसे अधिक 67 शिकायतें जोन-1 से प्राप्त हुईं, जबकि सबसे कम 21 शिकायतें जोन-4 से आईं। महापौर और नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बची हुई 226 शिकायतों का तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए ताकि जनता को परेशानी न हो। बैठक में अपर नगर आयुक्तों सहित सभी वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
