यूपी-बिहार-MP के लोगों को मिलने वाली है भीषण गर्मी से राहत
June 20, 2026
भारत में मानसून आने के बावजूद दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पूर्वी यूपी में लू की चेतावनी जारी की है। यहां पर रात में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मौसम का नया अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज़ हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है। इससे इलाकों में तेज़ गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग ने 20 से 22 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। 20 जून और 25 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 24 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
20 जून यानी आज पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान (हवा की स्पीड 50-60 kmph की स्पीड से बढ़कर 70 kmph तक) चलने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 24-25 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश हो सकती है।
20-25 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 kmph की रफ़्तार से 60 kmph तक आंधी चलने की संभावना है। 21-25 जून तक झारखंड में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (स्पीड 40-50 kmph से बढ़कर 60 kmph तक) चलने की संभावना है। बिहार में 20-23 जून के दौरान कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
20 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी रफ्तार से आंधी चल सकती है।
20-22 जून के दौरान बिहार में कुछ जगहों पर हीट वेव की संभावना है है। 21-24 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 20 जून के दौरान तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और विदर्भ में भीषण गर्मी पड़ेगी।
