Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मंगलवार को मनाया जाएगा आठवां और आखिरी बड़ा मंगल, जानिए शुभ समय


23 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि मंगलवार को शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को दोपहर पहले 11 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा। 23 जून को ज्येष्ठ माह का आठवां और आखिरी बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
23 जून 2026 का पंचांग
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि- 23 जून 2026 को शाम 4 बजकर 40 मिनट तक
वरियान योग- 23 जून 2026 को सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक
हस्त नक्षत्र- 23 जून 2026 को दोपहर पहले 11 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा।
23 जून 2026 विशेष- आठवां और आखिरी बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल)
23 जून 2026 का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:19 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:14 पी एम से 01:07 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:54 पी एम से 03:47 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:18 पी एम से 07:39 पी एम
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर बाद 03:53 - 05:37 PM
मुंबई- शाम 04:00 - 05:39 PM
चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:57 - 05:43 PM
लखनऊ- दोपहर बाद 03:36 - 05:20 PM
भोपाल- दोपहर बाद 03:46 - 05:27 PM
कोलकाता- दोपहर बाद 03:01 - 04:43 PM
अहमदाबाद- शाम 04:05 - 05:46 PM
चेन्नई- दोपहर बाद 03:24 - 05:01 PM
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 
सूर्योदय- सुबह 5:23 बजे
सूर्यास्त- शाम 7: 21 बजे
बड़ा मंगल का महत्व

ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जानते हैं। 23 जून को आठवां और आखिरी बड़ा मंगल मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगा था इसलिए इस बार 4 की जगह आठ बड़ा मंगल आया। यह अत्यंत ही दुर्लभ संयोग था। बड़े मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। बड़े मंगल के दिन हनुमान की आराधना करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |