Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: व्यापारियों ने बीकेटी विधायक का किया भव्य स्वागत, रक्षा मंत्री जिंदाबाद के लगाए नारे


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी विधानसभा भाजपा विधायक का बक्शी का तालाब में व्यापारियों ने माला पहनकर ढोल लड़ेंगे बजाकर जोरदार स्वागत किया। लखनऊ सीतापुर रोड के चैड़ीकरण से अब बख्शी का तालाब ,बीकेटी, के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। पहले छह लेन के चैड़ीकरण की जद में आ रहे बाजार पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। व्यापारियों की मांग पर विधायक योगेश शुक्ला की पहल से अब पूरा बाजार बच जायेगा। चैड़ीकरण अब आउटर रिंग रोड तक होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यूपी पश्चिम के महाप्रबंधक सुनील कुमार की ओर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह से 27 मई को इस आशय से जुड़ा पत्र भेजकर अवगत कराया है। वहीं।राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 लखनऊ सीतापुर जंक्शन का चार लेन से छह लेन तक चैड़ीकरण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लखनऊ की आउटर रिंग रोड से सीतापुर तक भाग प्रस्तावित है।इस संबंध में विधायक योगेश शुक्ला ने 21 मार्च को बीकेटी के व्यापारियों के साथ रक्षा मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करके राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर रोड का चैड़ीकरण बीकेटी में किसान पथ तक सीमित रखने की मांग की थी। विधायक ने व्यापारियों की मांग पूरी होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। बीकेटी व्यापार मंडल व संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बीकेटी ईकाई द्वारा बख्शी का तालाब बाजार में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला का माला पहनाकर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापारीयों ने ढोल-नगाड़े बजाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की। जहां व्यापारियों और विधायक ने रक्षा मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए लखनऊ को एक नए विकास की ओर ले जाने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |