Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बिहार-बंगाल समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी


दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड से आगे बढ़ गया है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार यानी आज असम, मेघालय, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश की उम्मीद है। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में भी तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा पुर्वानुमान के अनुसार, 25 जून को राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान है।

25 से 26 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 से 30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, तेज़ बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |