Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: मोर्चा संयोजक ने डीएम को पत्र देकर आरोबी निर्माण से पूर्व उनकी सहुलियतो का ध्यान, 6 लाख लोगो का लाइफ लाइन रास्ता वैकल्पिक।

सोनभद्र। आज किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी जी से तीन सूत्रिय मांग को लेकर मिला जिसमें पहला रेलवे क्रासिग पर बन रहे आरोबी से होने वाली समस्याएं जो वहाँ के रहवासियो की हैं उस पर ध्यान आकर्षित कराया व लगभग छ लाख लोगों के लिए उक्त रास्ता लाईफ लाईन है इस पर मोर्चा संयोजक ने सुझाव दिया कि बिहार खलियारी रामगढ़ पन्नूगंज से आने वाली छोटी गाड़ी बाईक को चतरा से धधरौल बाध होते हुए मुख्यालय से जोड़ा जाय तथा मुख्यालय से वापस जाने वालो को चुर्क सिल्थरी से सजौर नहर की पटरी से पन्नूगंज खलियारी मार्ग पर जोड़ा जाय तथा बड़ी गाड़ियों को बेलखुरी तिवारीपुर से मधुपुर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग से जोड़ा जाय साथ ही पर्यावरण हेतु मोर्चा संयोजक ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत  से फलदार वृक्ष लगवाए जाय जनपद का पर्यावरणी वातावरण आम अमरुद आंवला व कटहल के पेड़ के लिए अनुकुल है साथ ही मोर्चा संयोजक ने जल संचय को लेकर एक बड़ा सुझाव दिया कि यदि तालाबों का गहरी करण मशीनों द्वारा दो से ढाई मीटर कर दिया जाय तो पेय जल संकट जनपद से दूर होगा आज के कार्यक्रम में आकाश चौहान ,सत्रुधन बिन्द ,विजय बिन्द शुव बिन्द, सन्जय बियार, सत्यम पाण्डेय, सुरज चौधरी ,धीरज कनौजिया व विन्दू प्रसाद खरवार मुखलाल चेरो उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |