Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ट्रेन से लापता हुई पत्नी प्रज्ञा सिंह को पुलिस ने किया बरामद


देहरादून से गाजियाबाद आ रही नंदा देवी एक्‍सप्रेस में सवार एक महिला प्रज्ञा सिंह के लापता होने का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने प्रज्ञा सिंह को सकुशल बरामद कर लिया है। दरअसल ये मामला सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। प्रज्ञा सिंह केदारनाथ के दर्शन कर अपने पति के साथ ट्रेन से लौट रही थीं। ट्रेन में जब उनके पति सोकर उठे तो उन्हें अपनी पत्नी कहीं नहीं दिखी, जिसके बाद ये मुद्दा सोशल मीडिया पर भी सामने आया कि आखिर चलती ट्रेन से प्रज्ञा कहां चली गई?

उत्तराखंड के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर निवासी पति-पत्नी के बीच ट्रेन में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पत्नी प्रज्ञा सिंह संदिग्ध हालत में ट्रेन से लापता हो गई थी। पति मनीष के द्वारा पत्नी की काफी तलाश की गई थी लेकिन प्रज्ञा सिंह का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। इसके बाद पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था और प्रज्ञा सिंह की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस के द्वारा बिहार के बेगूसराय से प्रज्ञा सिंह को सकुशल बरामद कर लिया गया है और कानपुर में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बता दें कि कानपुर निवासी मनीष और प्रज्ञा सिंह नाम के पति पत्नी केदारनाथ यात्रा पर गए थे। वापस लौटते समय लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद पति मनीष सोने चला गया था। तभी मौका देखकर पत्नी प्रज्ञा सिंह ट्रेन से उतर गई और दूसरी ट्रेन में बैठकर चली गई।

मनीष को जब पत्नी नहीं मिली तो मनीष के द्वारा पत्नी प्रज्ञा सिंह की काफी तलाश की गई लेकिन प्रज्ञा सिंह का कुछ भी पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस को तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा आसपास के राज्यों में भी प्रज्ञा सिंह की तलाश की गई। इसके बाद पुलिस के द्वारा लापता प्रज्ञा सिंह को बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया गया है और कानपुर निवासी उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि प्रज्ञा सिंह को सकुशल बरामद करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |