Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाहुबली अनंत सिंह समेत 9 पर FIR! स्वागत में हथियार लहराने और अश्लील डांस का मामला


बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील नृत्य का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए मीरगंज थाना में FIR दर्ज कर ली है।

इस मामले में अनंत सिंह समेत कुल 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि अन्य अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि 2 मई को अनंत सिंह गोपालगंज पहुंचे थे, जहां मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में एक जनेऊ समारोह के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया था। लेकिन यह स्वागत अब विवादों में घिर गया है। वायरल वीडियो में समर्थक खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे थे। साथ ही, बार-बालाओं के साथ अश्लील नृत्य और नोटों की बारिश का दृश्य भी सामने आया था। पूरा माहौल शक्ति प्रदर्शन जैसा दिखाई दे रहा था।

पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों का प्रदर्शन और अश्लील कार्यक्रम कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |