Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

8 शादियां कर चुकी थी युवती, 9वीं बार रचाया ब्याह तो खुली पोल



महाराष्ट्र के बीड जिले से 'एक दुल्हन और कई दूल्हे' की हैरानी करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक फर्जी शादी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसने ग्रामीण इलाकों के सीधे-सादे युवकों को अपना शिकार बनाकर उनके घर और जेबें खाली कर दी हैं। ताजा मामला उमापूर गांव से सामने आया है, जहां एक युवती ने अपनी 9वीं शादी के जरिए एक युवक से लाखों रुपये ठग लिए।

आरोपी युवती ने उमापूर के युवक से पहले अलग-अलग जिलों के आठ युवकों से शादियां की थीं। हर बार शादी के कुछ समय बाद वह पैसे लेकर फरार हो जाती थी। इस बार भी एजेंटों के एक संगठित गिरोह ने युवती को कुंवारी बताकर उमापूर के युवक के साथ उसकी 9वीं शादी तय करवाई।

पीड़ित युवक ने बताया कि शादी कराने के नाम पर एजेंटों और बिचौलियों ने उससे लाखों रुपये वसूले थे। शादी के बाद जब युवती के पिछले कारनामों और उसके बार-बार शादी करने के पैटर्न का पता चला, तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। गिरोह ने बड़ी ही चालाकी से युवक को प्रेम जाल और पारिवारिक दबाव में फंसाकर इस ठगी को अंजाम दिया।

इस धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद पीड़ित दूल्हे ने चकलांबा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) से भी मुलाकात कर न्याय की मांग की है।

यह गिरोह ऐसे युवकों को निशाना बनाता है जिनकी शादी होने में कठिनाई आ रही होती है। गिरोह के सदस्य 'मैरिज एजेंट' बनकर आते हैं और मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाते हैं। शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन किसी न किसी बहाने से फरार हो जाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |