Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

देश के 16 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा एसआईआर


भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है. आयोग के मुताबिक, यह चरण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने कहा कि SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, ताकि दोनों प्रक्रियाओं के बीच तालमेल बना रहे.

तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली समेत कुल 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है. आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि चुनावी प्रक्रिया की भरोसा और मजबूत हो सके.

निर्वाचन आयोग की ओर ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एसआईआर के तीसरे चरण में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. इस पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहयोग करेंगे. आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर BLAs नियुक्त करने की अपील की है, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी और सहभागी बन सके.

आयोग ने बताया कि तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो जाएगा. इन तीन क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण और मौसम संबंधी परिस्थितियों, विशेषकर पहाड़ी और बर्फबारी वाले इलाकों को देखते हुए बाद में कार्यक्रम घोषित किया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |