Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

CBI ने अनिल अंबानी और अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला


भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। CBI ने एक बड़े बैंकिंग और निवेश घोटाले में नई FIR दर्ज की है। इस केस में रिलायंस कम्यूनिकेशंस, उसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

CBI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, LIC को करीब 3750 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचाया गया है। दरअसल, LIC ने रिलायंस कम्यूनिकेशंस द्वारा जारी किए गए सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) में कुल 4500 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसमें 3000 करोड़ रुपये साल 2009 में और 1500 करोड़ रुपये साल 2012 में लगाए गए थे। लेकिन अब तक इसमें से 3750 करोड़ रुपये की रकम बकाया बताई जा रही है, जिसे लेकर घोटाले के आरोप लगे हैं।

CBI की ओर से दर्ज की गई FIR में कहा गया है कि यह केस LIC के रीजनल मैनेजर (लीगल) मनोज कुमार तेजन की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। मामले में आरोप लगाया गया है कि इस पूरे मामले में निवेश के दौरान गड़बड़ी हुई और जानबूझकर LIC को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है।

LIC से जुड़े हुए इस केस में कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिनकी जांच की जाएगी। CBI के द्वारा अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस तरह से इतना बड़ा निवेश डूबा और इसके पीछे कौन-कौन से लोग जिम्मेदार हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |