Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने व दुष्कर्म करने का अभियुक्त गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना चुनार पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर भगा ले जाने तथा आरोपी के परिवार जन से इस सम्बन्ध में पूछने पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा अपहृता को पूर्व में बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में गुरुवार को उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय चैकी प्रभारी शक्तेशगढ़ थाना चुनार,मीरजापुर मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर चतुर्भुजपुर मोड़ फनलैण्ड वाटर पार्क के पास से नामजद अभियुक्त विशाल चैहान पुत्र राजाराम चैहान निवासी कुड़की अतरी अमिलिया थाना मेजा जनपद प्रयागराज को अन्तर्गत धारा पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |