Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गुजरात ATS ने तोड़ा ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश रचने वालों का ख्वाब! पाटण और मुंबई से ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां


गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ कथित साजिश रचने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस मामले में गुजरात ATS ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से एक युवक को मुंबई से गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी को पाटण से गिरफ्तार किया है. दोनों युवक कथित तौर पर गजवा-ए-हिंद की विचारधारा को बढ़ावा देने और देश में आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान कालेखान पठान (22) निवासी सिद्धपुर (पाटन, गुजरात) और मुर्शिद जाहिद अख्तर शेख (21) निवासी साकीनाका (मुंबई) के रूप में हुई है. जांच एजेंसियों के अनुसार दोनों एक संगठित नेटवर्क बनाने की कोशिश में थे और कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे. यह कार्रवाई मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को सामने आई, जब स्थानीय अदालत ने दोनों आरोपियों को 11 दिनों की ATS हिरासत में भेज दिया. इससे पहले ATS कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी.

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी इरफान पठान गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर का रहने वाला है, जबकि उसका सहयोगी मुर्शिद शेख मुंबई के साकीनाका इलाके से पकड़ा गया. दोनों के तार देश के कई हिस्सों में संभावित नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.

ATS के मुताबिक आरोपियों का मकसद ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ की अवधारणा को आगे बढ़ाना, युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करना और देश में आतंकी नेटवर्क खड़ा करना था. वे कथित तौर पर शरिया कानून लागू करने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश में शामिल थे. आरोपियों के निशाने पर RSS से जुड़े लोगों के भी होने की जानकारी सामने आई है.

एटीएस ने तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया इनपुट के जरिए सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी. जांच के दौरान इरफान पठान के मोबाइल फोन से व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध बातचीत मिली, जिसमें कथित तौर पर ISIS से जुड़े तत्वों के साथ संपर्क और जिहादी प्रचार सामग्री साझा करने के सबूत मिले. इसके बाद पूछताछ और डिजिटल जांच के आधार पर मुर्शिद शेख की भूमिका भी सामने आई.

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर युवाओं की भर्ती, हथियारों की ट्रेनिंग और RDX जैसे विस्फोटक बनाने की योजना बना रहे थे. इसके अलावा, वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी और फंडिंग के प्रयास में भी लगे थे. ATS ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (आपराधिक साजिश) और 148 (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |