Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महाराष्ट्र में विधानसभा परिषद की 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा


महाराष्ट्र विधानसभा परिषद की नौ सीटें मई में खाली हो रही हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने एमएलसी चुनाव की घोषणा कर दी है। मतदान 12 मई को होगा, जबकि नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार की एनसीपी के महाराष्ट्र प्रमुख शशिकांत शिंदे, दिवंगत अजीत पवार गुट की एनसीपी के अमोल मिटकरी समेत कुल नौ एमएलसी के कार्यकाल खत्म होने से ये सीटें रिक्त हो रही हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन 23 अप्रैल से शुरू होगा और पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। उम्मीदवार 4 मई 2026 तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 12 मई को होगा। वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। 12 मई को ही मतगणना होगी। शाम पांच बजे के बाद से मतगणना की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, नौ MLCs का कार्यकाल 13 मई, 2026 को समाप्त होने वाला है, जिसके कारण इन चुनावों का आयोजन ज़रूरी हो गया है। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, उनमें संजय किशनराव केनेकर, नीलम दिवाकर, उद्धव ठाकरे, संदीप दिवाकर जोशी, दादा राव यादवराव केचे, अमोल रामकृष्ण मिटकरी, रणजीत सिंह विजय सिंह मोहिते-पाटिल, राजेश धोंडीराम राठौड़ और शशिकांत जयवंत राव शिंदे शामिल हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं, जिनमें शिवसेना (उबाठा) के 21 विधायक हैं। इसके बाद कांग्रेस के 16 और एनसीपी-एसपी के 10 विधायक हैं। अन्य के खाते में 12 सीटें हैं। बीजेपी के 132 विधायक, एकनाथ शिंदे गुट के 56 और एनसीपी के 41 विधायक हैं। विपक्ष के पास कम विधायक होने की वजह से उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी अपने बल पर एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या उद्धव ठाकरे एक बार फिर से विधानसभा परिषद में जा पाएंगे। विपक्ष सिर्फ एक ही सीट जीतने की स्थिति में है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |