Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

66 साल के बुजर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, 3 सप्ताह बाद दिया रिसेप्शन


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल के थरिम्बला गांव से एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीय युवती के साथ विवाह रचाया है। इस शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उम्र में करीब 31 साल का अंतर होने के बावजूद तथा न उम्र की सीमा, न समाज की परवाह दोनों ने आपसी सहमति से जीवनसाथी बनने का फैसला लिया। स्थानीय लोगों के बीच यह विवाह जिज्ञासा और चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

एक वीडियो में खुद सोम देव कहते हैं कि उन्होंने युवती से शादी की है। सोम देव जब रास्ते में जा रहे थे तो एक महिला दोनों से सवाल जवाब करती है। महिला बुजुर्ग से पूछती है कि आप दोनों का क्या रिश्ता है तो सोम देव कहते हैं कि वह दोनों पति पत्नी है। उनकी उम्र 66 साल और पत्नी की उम्र 35 साल है।

बताया जा रहा है कि शादी को करीब एक माह बीत चुका है, लेकिन अब इस विवाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शादी की सोशल मीडिया पर खासी चर्चा है। दंपति के वीडियो भी खूब शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें में वह नाचते गाते नजर आ रहे हैं। दुल्हन और दूल्हा के नृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

66 वर्षीय सोनी ने सैंज के तरमेहड़ा गांव की 35 साल की युवती से शादी की है। शादी के बाद दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। शादी को करीब तीन सप्ताह हुए हैं और दो दिन पहले दोनों ने थिरमला गांव में रिसेप्शन रखी हुई थी। इसमें दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ नाटी डाली। दूल्हे ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद वह अकेला रहता है, जबकि उनका भाई अलग रहता है। उन्होंने कहा कि दोनों शादी करके बहुत खुश हैं। वहीं, दुल्हन ने कहा कि वह बहुत खुश है और अपने पति की सेवा करेगी। बंजार घाटी के लोगों ने भी दोनों की शादी पर खुशी जताई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |