तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन
April 05, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बीती रात यानी 4 अप्रैल को खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने सिर्फ 6 रन से जीत दर्ज की. ये राजस्थान की इस सीजन लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात की लगातार दूसरी हार है. ये मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा, क्योंकि इस मैच में दोनों टीमों ने अंतिम गेंद तक जीत के लिए लड़ाई लड़ी.
दरअसल, गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, तब राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे गेंदबाजी करने आए. तुषार ने 6 गेंदों पर सिर्फ 4 रन दिए और अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई.
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऐसे में राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन का चुनौतीपूर्ण टारगेट स्कोरबोर्ड पर लगाया. राजस्थान द्वारा दिए गए 211 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात 8 विकेट पर 204 रन ही बना पाई और मुकाबले में 6 रन से हार झेलनी पड़ी.
