Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

धोखाधड़ी का शिकार! ट्रैक्टर वाला 5 रुपए नोट के चक्कर में महिला टीचर ने गंवाए 3.66 लाख रुपये


राजस्थान के अजमेर जिले से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जहां साइबर ठगों ने एक महिला टीचर से 3.66 लाख रुपए की ठगी की है। साइबर थाना पुलिस उपाधीक्षक शमशेर खान ने बताया कि प्राइवेट कॉलेज की एक शिक्षिका ने फेसबुक पर ट्रैक्टर की तस्वीर वाले पांच रुपए के नोट को 48 लाख रुपए में बेचने का विज्ञापन देखा था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पास ट्रैक्टर वाला पांच रुपए का नोट था। उसने विज्ञापन पर दिए गए मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा। शमशेर ने बताया कि ठगों ने पीड़िता से नोट की फोटो मांगी। संतुष्ट होने के बाद ठगों ने सबसे पहले प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर 520 रुपए मांगे।

पीड़िता से ठगों ने जीएसटी, वाहन शुल्क, खाने पीने तथा अन्य कई प्रकार के शुल्क मांगते हुए तीन लाख 66 हजार रुपए हड़प लिए। राशि अलग अलग खातों में ली गई। जब ठगी के मामले की बात पता चली तो महिला टीचर के होश उड़ गए।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गुरुद्वारे के सामने शास्त्रीनगर अजमेर में रहने वाली मृदुला शर्मा पत्नी घनश्याम शर्मा ने साइबर ठगी की शिकायत दी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह चारण को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |