Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर में ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 11 लोगों की मौत! मुआवजे का ऐलान


उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई . यह हादसा इतना भयावह था कि एक बोलेरो गाड़ी में आग लगने से उसमें सवार 9 लोग जिंदा जल गए . घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी .

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे ड्रमंडगंज घाटी में चार वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई . इस टक्कर के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिसमें चालक समेत 9 लोग जिंदा जल गए . वहीं, एक अन्य कार के चालक और ट्रक के खलासी की भी वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं . टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो से 9 शवों को बाहर निकाला, जबकि क्षतिग्रस्त ट्रक और कार में फंसे दो अन्य शवों को भी निकाला गया . जिंदा जले 9 लोगों समेत कुल 10 मृतकों की पहचान कर ली गई है . पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है .

मिर्जापुर सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त किया है . उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख हुआ है . उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति वह गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है . उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में हुई इस दुर्घटना में लोगों की जान जाने से वे बेहद दुखी हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं . प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से मुआवजे का ऐलान किया है . पीएमओ के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |