लखनऊ: कचैड़ी भंडार की दुकान में आग लगने सूचना प्राप्त होने पर अग्निशमन दल तत्काल घटना स्थल हेतु रवाना हुआ
March 06, 2026
लखनऊ। फायर स्टेशन हजरतगंज के कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई की रामकुमार कचैडी भंडार न्यू हैदराबाद तिराहा महानगर लखनऊ में आग लग गई है स इस सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ महोदय के निर्देशन में अग्निशमन केंद्र हजरतगंज से एक फायर टेंडर मय यूनिट के तथा विधानसभा पर स्टैंड बायी ड्यूटी में लगा फायर टेंडर 1997 तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुए स घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो दुकान टीनशेड की थी जो बंद थी जिसे स्थानीय लोगों द्वारा तोड़कर बुझाने का प्रयास किया जा रहा था तुरंत फायर सर्विस यूनिट द्वारा बाल्टी से पानी डालकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया कोई जनहानि नहीं हुई।
