Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: अग्निकाण्ड पीड़ित परिवार को मेयर ने दिया मदद का भरोसा! नगर निगम कराएगा क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत


रुद्रपुर। वार्ड नंबर 36, आदर्श कॉलोनी (घास मंडी) स्थित केशव चैधरी के घर में बुधवार रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद महापौर विकास शर्मा ने मौके का मुआयना किया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मकान की चैखटें तक जलकर राख हो गई हैं और लाखों का घरेलू सामान खाक हो गया है। महापौर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।

बता दें बुधवार रात अचानक भड़की आग ने केशव चैधरी के घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर के अंदर रखा कीमती सामान, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं जल गईं। अग्निकांड इतना भीषण था कि मकान के ढांचे को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। दमकल ने स्थानीय निवासियों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक परिवार का सब कुछ तबाह हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही सुबह महापौर विकास शर्मा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मौके पर ही घोषणा की कि अग्निकांड से क्षतिग्रस्त हुए मकान की मरम्मत का कार्य नगर निगम की ओर से कराया जाएगा, ताकि परिवार को सिर छिपाने के लिए जल्द छत मिल सके। महापौर ने कहा कि पीड़ित परिवार पर आए इस अचानक संकट को देखते हुए वे व्यक्तिगत रूप से जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे ताकि उन्हें उचित सरकारी मुआवजा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद दिलाने और बिजली विभाग की ओर से जो भी संभव राहत होगी, उसे दिलाने का वादा किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद जितेश शर्मा, कांग्रेस नेता प्रकाश शर्मा सहित कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |