लखनऊ : दामाद की पीट-पीटकर हत्या करने वाले सास ससुर ने बेटियों संग गिरफ्तार, आरोपी चाचा फरार
March 19, 2026
लखनऊ । आलमबाग आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर एल मे बेटी के प्रेम विवाह से नाराज दामाद की पीट-पीटकर बेरहमी से पिटाई कर हत्या मामले मे पुलिस ने गुरूवरी को थाना क्षेत्र स्थित देवीखेड़ा रोड थाना आशियाना आरोपित सास सरोज देवी ससुर तीर्थराज सिंह सहित उनकी चार बेटियों राधा सिंह,रत्ना सिंह,ज्योति सिंह, विधि सिंह को गिरफ्तार कर हत्या मे शामिल खून से सने लकड़ी के पाये, रक्तयुक्त कपड़े और शर्ट, संदिग्ध दुपट्टा, चूड़ी के टुकड़े मोबाइल फोन व नकदी,अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य बरामदगी के आधार पर कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतक के पिता की शिकायत पर दर्ज हत्या के मुकदमे के तहत कारवाई कर गुरूवार को जेल भेज दिया है।प्रेम विवाह बना युवक के हत्या की वजहआशियाना पुलिस ने बताया पुलिस पूछताछ मे आरोपी ससुर तीर्थराज सिंह ने बताया वह उनकी पुत्री साक्षी ने 4 साल पहले विष्णु यादव से प्रेम विवाह किया था। जिसके चलते पूरा परिवार नाराज था बीते 17 मार्च को उन्होंने पत्नी सरोज देवी, चाचा यज्ञनारायण सिंह और बेटियों राधा, रत्ना, ज्योति व विधि संग मिलकर बेटी साक्षी के पति विष्णु यादव (30) की लकड़ी के पाये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसकी जानकारी कन्ट्रोल नम्बर पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर पडे खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़े मिले युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जबकि पास ही खून से सने लकड़ी के पाये पड़े मिले। मौके पर मौजूद मृतक की पत्नी साक्षी सिंह के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि साक्षी सिंह ने करीब 4 साल पहले विष्णु यादव से प्रेम विवाह किया था। इसी बात से उसका परिवार नाराज था।
.jpg)