Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने शिवप्रसाद पुत्र भगौती निवासी मत्तेपुर की तहरीर पर अजय कुमार,अजीत पुत्र वंशीलाल,आशीष पुत्र मंगरे और बंशीलाल पुत्र जगरू के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।पुलिस को सौंपी गई तहरीर में शिवप्रसाद ने बताया कि गांव में बहुभोज कार्यक्रम के आयोजन के दौरान अजय,अजीत ,आशीष और बंशीलाल ने उसकी लाठी,डंडे,हाकी से पिटाई कर दिया जिसमे उसके सिर,आंख और शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटे आई हैं।पीड़ित के अनुसार उसके परिजनों ने आकर किसी तरह बीच बचाव किया तब जा करके उसकी जान बची।मोहनगंज पुलिस ने पीड़ित शिवप्रसाद की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |