Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सनातन के प्रचार प्रसार एवं मानवता के लिए समर्पित अटल सेवा समिति न्यास-सुमन गुप्ता


लखनऊ ।  चिनहट में जन सेवा , धर्म सेवा भाव और उत्साह के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र  में निरंतर सक्रिय अटल सेवा समिति न्यास द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए लगभग 55 से 60 श्रद्धालुओं को पवित्र तीर्थस्थल नैमिषारण्य (नीमसार) धाम के दर्शन हेतु  बस से ले जाया गया। 

इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को  सनातन धर्म के पौराणिक प्रतीक ,आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना एवं सामूहिक सद्भाव को बढ़ावा देना था।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने नैमिषारण्य धाम में चक्रतीर्थ, पातालपुरी हनुमानजी , ललिता देवी मंदिर , दधीची कुंड सहित अन्य पावन स्थलों के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया। 

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित रूप से किया गया, जिससे सभी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस सफल आयोजन में न्यास की संस्थापक समाजसेवी  सुमन गुप्ता के नेतृत्व में ट्रस्ट के सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। यात्रा को सफल बनाने में मीना मिश्रा, रेनू तिवारी, गीता गुप्ता, सरिता सोनी, रीता गुप्ता, जूली गुप्ता, प्रिया सिंह, पिंकी साहू, पूजा सिंह एवं रिंकू राय , ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सभी सहयोगियों ने तन-मन-धन से सहयोग कर सेवा भावना का परिचय दिया।

श्रद्धालुओं ने न्यास के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।

अटल सेवा समिति न्यास का मूल मंत्र “विश्वास का साथ, सेवा का हाथ” इस यात्रा के माध्यम से साकार होता दिखाई दिया। न्यास भविष्य में भी इसी प्रकार समाज हित में सेवा कार्य करता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |