Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम! पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा


दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर हुए लाल किला बम धमाके के महज 10 दिन बाद ही राजधानी में एक नई गंभीर साजिश सामने आई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तार पाकिस्तान, चीन और तुर्किए तक जुड़े हुए पाए गए हैं. पुलिस का दावा है कि इस पूरी नेटवर्क के संचालन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की सीधी भागीदारी रही है.

इस मामले में अब तक गिरोह के चार मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान मंदीप, दलविंदर, रोहन और अजय के रूप में हुई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 उच्च तकनीकी सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टलें और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. ये पिस्टलें तुर्किए में बनी PX-5.7 और चीन में बनी PX-3 हैं, जो आमतौर पर स्पेशल फोर्स और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं.

जांच में पता चला कि इन हथियारों को पहले तुर्किए और चीन से पाकिस्तान भेजा जाता था. इसके बाद ISI की मदद से इन्हें भारत में तस्करी किया जाता. हथियारों को ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पंजाब भेजा जाता और वहां से दिल्ली और आसपास के राज्यों में अपराधियों और गैंगस्टरों तक पहुंचाया जाता था. पुलिस का कहना है कि गिरोह का यह नेटवर्क पूरी तरह से संगठित था और इसका मकसद भारत में खून-खराबा और भय का माहौल पैदा करना था.

क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक भारत में कितने हथियार बेचे हैं और किन गैंगों या अपराधियों तक ये पहुंचे हैं. इसके लिए पुलिस मोबाइल फोन डेटा, बैंक ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया एक्टिविटी और अन्य डिजिटल फॉरेंसिक टूल्स का इस्तेमाल कर रही है. शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि हथियारों की सप्लाई में कई स्थानीय अपराधी और गैंग जुड़े हुए थे.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने इस गिरोह के संचालन में केवल हथियारों की डिलीवरी और ट्रांसपोर्टेशन का काम किया था, जबकि पूरी योजना और नेटवर्क ISI के इशारे पर चल रहा था

क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस कार्रवाई से ISI समर्थित अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है. भविष्य में जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की योजना बना रही हैं और सभी जुड़े अपराधियों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |