Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: गणेश पूजन के साथ हिण्डाल्को में रामलीला मंचन का शुभारंभ।

सोनभद्र/रेणुकूट। हिण्डाल्को रामलीला परिषद् द्वारा विगत 60 वर्षों से हिण्डाल्को रामलीला मैदान पर लगातार आयोजित हो रहे रामलीला मंचन का शुभारंभ गुरुवार दिनांक 23 सितम्बर की शाम को श्री गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हो गया। नौ दिनों तक चलने वाली इस रामलीला का समापन दिनांक 2 अक्टूबर को रावण दहन के साथ होगा।
हिण्डाल्को के मुखिया समीर नायक तथा मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सिंह ने गणेश पूजन तथा श्री रामचरित् मानस का पूजन कर रामलीला का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर श्री अजय सिन्हा, बिजॉय सिंह,यशवंत कुमार, कर्नल (से.नि.) रोहित शर्मा, एवं रामलीला परिषद् के अध्यक्ष पी.के. उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष वीएन झा आदि ने भी गणेश पूजन एवं आरती किया।
रामलीला के निर्देशक श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत के देखरेख में आयोजित श्री रामलीला मंचन के प्रथम दिन लगभग 250 कलाकारों द्वारा मंच पर एक साथ श्री रामचन्द्र कृपालु भगवन आरती, नारद मोह तथा नारद द्वारा भगवान विष्णु को तीन जन्म तक राक्षस बनने का श्राप देना, मनु सतरुपा के द्वारा घोर तपस्या से भगवान नारायण को पुत्र रूप में प्राप्ति का वरदान, रावण द्वारा भगवान शिव से चंद्रहास तलवार की प्राप्ति आदि लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया जिसका हजारो लीला प्रेमियों ने आनंद उठाया।
प्रथम दिन की लीलाओं के अंत में रामलीला परिषद् के अध्यक्ष पी.के. उपाध्याय ने बताया कि दूसरे दिन रामजन्म, सीता उत्पत्ति, राम-लक्ष्मण द्वारा विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, अहिल्या उद्धार तथा राम-लक्ष्मण द्वारा जनकपुर भ्रमण आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा। इस अवसर पर रामलीला परिषद की समिति के सभी सदस्य तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के तमाम मीडियाकर्मी बन्धु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |