प्रतापगढ: तुलसी सदन में लगी प्रदर्शनी का रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया अवलोकन
September 28, 2025
प्रतापगढ़। जनपद के तुलसी सदन (हादीहाल) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, न्यू इंडिया /2047 तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन रविवार को रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेन्ट्रल एवं भारत विकास परिषद् विशाल शाखा प्रतापगढ़ के सदस्यों ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा स्थापित यह 15 दिवसीय प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आमजन के लिए खुली है। इसमें सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक चित्रों और विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही विकसित भारत दृ न्यू इंडिया /2047, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिल रही है, जिसने आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के रोटेरियन अश्विनी कुमार केसरवानी, रोटेरियन शरद केसरवानी, रोटेरियन उमेश प्रताप सिंह (सचिव), डॉ. प्रीति मिश्रा पाण्डेय, आशा चतुर्वेदी, सरदार करम जीत सिंह, द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी, भारत विकास परिषद् के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद खण्डेलवाल, अध्यक्ष अश्विनी कुमार केसरवानी, प्रांतीय संयोजक उदयभानु सिंह, सचिव शरद केसरवानी, गिरजा शंकर मिश्रा, उमेश प्रताप सिंह एडवोकेट, श्रीमती क्षमा खण्डेलवाल (महिला सहभागिता संयोजिका), अभय खण्डेलवाल, शकुंतला खण्डेलवाल, नारायण प्रसाद खण्डेलवाल, अनीता पाण्डेय, संतोष भगवन, अरविन्द सिंह, राजेश सिंह, चन्द्र शेखर मिश्रा, नीतेश जसोरिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। प्रदर्शनी के प्रति रोटरी क्लब एवं भारत विकास परिषद् के सदस्यों ने गहरी रुचि दिखाई और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। ज्ञातव्य है कि यह प्रदर्शनी आगामी 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।
