जायस: स्थानीय प्रशासन की सह पर दबंग बैनामे की जमीन पर कर रहा कब्जा
August 06, 2025
जायस/अमेठी। गाँव देहात में सक्रिय दबंग गरीब व मजदूर तबके के लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहे है। पुलिस व राजस्व विभाग की अपेक्षा व उदासीनता के चलते जमीन सम्बन्धी विवाद उग्र रूप धारण करते जा रहे है। कई जगह तो खूनी संघर्ष की घटनायें भी प्रकाश में आयी। दबंग बेखौफ होकर ताकत के बल पर अपनी कारगुजारियो को अंजाम दे रहे है, जबकि कार्यवाही को लेकर पीड़ित दर-दर की ठोंकरे खाते फिर रहे है। थाना फुरसतगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआ के गांव पूरे रिबई निवासी यूसुफ पुत्र बकरीद ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि वह खेती व मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी बैनामे की जमीन पर गाँव के ही रामरती पत्नी राम संजीवन ने जबरन निर्माण सामग्री डालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस पर उसने पुलिस को पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगायी, शिकायत पर पुलिस ने पहले तो निर्माण कार्य रुकवा दिया, लेकिन बाद में विपक्षियों ने पुलिस से सांठ गांठ कर विपक्षियों ने जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जब उसने इसका विरोध किया, तो विपक्षियों ने न केवल उससे गालीगलौज कर अभद्रता की, बल्कि जान से मारने को भी धमकाया। पीड़ित परिजन उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है।
