Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: धूमधाम से मनाया गया अहिल्याबाई होल्कर का जन्म शताब्दी वर्ष


शाहबाद। मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी व खंडेराव की पत्नी राजमाता अहिल्याबाई होलकर का जन्म शताब्दी वर्ष नगर के श्रीराम जूनियर हाई स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत अहिल्याबाई खंडेराव होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय के छात्र छात्रों को अहिल्याबाई खंडेराव होलकर द्वारा महिला सशक्तिकरण व समाज के लिए किए गए विशेष योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। आपको बता दें कि अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चैंडी गांव में हुआ था। 300 वर्ष बाद भी आज महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों के कारण उन्हें याद किया जाता रहा है। आज दूसरे दिन नगर के शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह लोधी, राजकुमार गुप्ता, वेद प्रकाश चंद्रवंशी सहित अनेकों लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |