लखनऊ: संविदा कर्मचारियों की छंटनी से संघ नाराज, लखनऊ में एमडी कार्यालय का किया घेराव, अफसरों के खिलाफ की नारेबाजी
May 06, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में संविदा कर्मचारियों की छंटनी का विरोध किया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ का आरोप है कि प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल पूर्व एमडी के आदेशों को नहीं मान रही हैं। वह आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। वहीं वर्ष 2017 में 33ध्11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर ग्रामीण क्षेत्रों में 20 और शहरी क्षेत्रों में 36 कर्मचारियों की तैनाती का आदेश जारी हुआ था। एमडी रिया केजरीवाल ने इसे घटाकर 12.5 और 18.5 कर दिया है। संघ का कहना है कि उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी के बावजूद कर्मचारियों की संख्या में कटौती से काम का बोझ बढ़ेगा। कर्मचारियों की दुर्घटनाओं और उपभोक्ताओं की समस्याओं में भी वृद्धि होगी। वहीं प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संघ ने गोखले मार्ग स्थित एमडी मध्यांचल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। एमडी मध्यांचल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके कार्यालय का घेराव किया। संघ ने चेताया कि यदि कर्मचारियों की छंटनी रोकी नहीं गई, तो बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।