Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः स्थलीय निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्य में महिला श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय


प्रतापगढ़। खंड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान वेग द्वारा विकास खंड बिहार, जनपद प्रतापगढ़ के ग्राम पंचायत भीखापुर कानीडीह में मनरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्य कृ राजापुर बॉर्डर से सरवन के खेत तक नाला खुदाई एवं सफाई कार्य कृ का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, सचिव एवं मस्टर रोल के अनुसार कुल 40 श्रमिक कार्यरत पाए गए, जिनमें से 22 महिला श्रमिक थीं। महिला श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी को खंड विकास अधिकारी द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड (ब्.प्. बोर्ड) नहीं लगाया गया है, जिस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी देखा गया कि महिला मेट की नियुक्ति नहीं की गई है तथा कार्यस्थल पर पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। इन कमियों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यों में पारदर्शिता एवं श्रमिकों की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |