बीसलपुरः विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर कराया केस दर्ज
May 13, 2025
बीसलपुर। नगर की एक विवाहिता ने अपने पति दीपक गुप्ता सहित ससुर, सास, देवर, ननद और एक अन्य के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विवाहिता का कहना है कि शादी के कुछ दिनों तक ससुराल पक्ष का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन बाद में उसे मारने-पीटने का सिलसिला शुरू हो गया। 3 मार्च 2024 को जब उसका पति वृंदावन गया था, तो उसका बड़ा देवर रोहित रात में उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास-ससुर कमरे में पहुंचे लेकिन विवाहिता को ही दोषी ठहराया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कभी भी गंभीर घटना घट सकती है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।