Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है-भाजपा प्रदेश उपाध्याय संतोष सिंह


उन्नाव। भाजपा कार्यालय उन्नाव में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्याय माननीय संतोष सिंह (एमएलसी) सम्मिलित हुए। गोष्ठी में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन के विषय पर वक्ताओं ने विषय प्रस्तुत किया।

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। उनकी अद्वितीय शासन कला, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है। आज राजमाता अहिल्याबाई की जयंती के 300 वर्ष के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए हमें यह शुभ अवसर प्राप्त हुआ है कि हम उनके महान व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लें। यह बात मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्याय माननीय संतोष सिंह ने कही।

उन्होंने कहा यह बड़ा ही दुखद था इतनी विशाल व्यक्तित्व वाली लोकमाता अहिल्या के विषय कभी चर्चा नहीं की गई न ही इतिहास में उन्हें स्थान मिला जो मिलना चाहिए था आजादी के बाद में हम लोगों को उनके विषय में नहीं पढ़ा हमें केवल अक्रांताओ का इतिहास बताया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरुद्धार पर मोदी जी ने उनको नमन किया।

श्री संतोष ने आगे कहा राजमाता अहिल्याबाई आदर्श शासन की शिल्पकार थी वह बचपन से ही प्रतिभावान थी उन्हें लोकमाता और पुण्यश्लोका के रूप में ख्याति प्राप्त है। शिव की अनन्य भक्त अहिल्याबाई का लोक कल्याणकारी शासन भूमिहीन किसानों, भीलों जैसे जनजातीय समूहों तथा विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाला एक आदर्श शासन था। समाज सुधार, कृषि सुधार, जल प्रबंधन, पर्यावरण रक्षा, जनकल्याण भौर शिक्षा के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ उनका शासन न्याय प्रेमी था। समाज के सभी वर्गों का सम्मान, रक्षा, प्रगति के अवसर देने वाली समरसता की दृष्टि उनके प्रशासन का आधार थी। इन्हीं लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें लोकमाता कहा गया।

उन्होंने सनातन धर्म की संरक्षिका के रूप में जहां सोमनाथ काशी विश्वनाथ बद्रीनाथ केदारनाथ ओंकारेश्वर महाकालेश्वर भीमशंकर रामेश्वर गोकर्ण शिवमंदिर सहित लगभग दो हजार मंदिर वही उन्होंने धर्मशालाओं और बावड़ियों का निर्माण भी करवाया उन्होंने इन कार्यों के लिए समाज को भी प्रेरित किया।

जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा उनके द्वारा समाज महिलाओं किसानों शिक्षा और सुशासन के क्षेत्र में किए गए कार्य उल्लेखनीय हैं हमारी सरकार भी इन्ही से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण, विधवा महिलाओं का उत्थान एवं अधिकार महिलाओं को सेना में स्थान दलित आदिवासी पिछड़े समाज के लिए कार्य लोकमता अहिल्या बाई के नाम से 7 जनपदों में श्रमजीवी महिला हॉस्टल का निर्माण कर रही है। जिनमें स्वावलंबी महिलाएं जो शहरों में रहकर स्वरोजगार रोजगार नौकरी करती हैं उनको रुकने की व्यवस्था मिलेगी।

भाजपा द्वारा आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर और भाजपा प्रेरणा पुंज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गान के साथ हुआ। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। गोष्ठी के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह मुख्य अतिथि सहित भाजपा अध्यक्ष व सभी अतिथियों गोष्ठी में आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया। कार्यक्रम के पूर्व पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा संतोष सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा दीन दयाल स्टेडियम के पास जोरदार स्वागत किया गया।

गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभानशंकर दीक्षित विधायक बृजेश रावत क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे सरोज सिंह जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा आशीष बाजपेई अटल पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरि सहाय मिश्र अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन सह संयोजक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, जिला संयोजक श्रमिक प्रकोष्ठ नवीन सिंह जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित राकेश कृष्ण साहू जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल सुशील तिवारी नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला मंडल अध्यक्ष सुशील रावत कमल बाजपेई युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाला राव गुप्ता महामंत्री उदय प्रताप अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |