Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः पीएम मोदी के बयान पर जेएपी प्रमुख का पलटवार, बाबू सिंह कुशवाहा बोले, भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही और गरीबों का हक मार रही है


बलिया। जनपद अपनी भाई चारा रथ यात्रा लेकर पहुंचे जन अधिकार पार्टी  के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया। 

बलिया में जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया।

बलिया में जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने बनारस में कहा था कि कुछ लोग सिर्फ परिवार का विकास चाहते हैं और सत्ता हथियाना चाहते हैं।

कुशवाहा ने इस पर कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के बल पर गरीबों और कमजोर वर्ग पर अत्याचार कर रही है। पिछड़ों का हक मारा जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछड़े, दलित, आदिवासी और मुसलमान समाज को अपनी स्थिति सुधारने के लिए सत्ता में भागीदारी जरूरी है। समस्याओं का समाधान तभी संभव है।

अखिलेश यादव को काला झंडा दिखाए जाने की घटना पर कुशवाहा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है, सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है। किसी सांसद के बयान का जवाब संसद में दिया जाना चाहिए। अखिलेश यादव जी को काला झंडा दिखाने का प्रयास निंदनीय है। यूपी में भाजपा के 8 साल के विकास पर कुशवाहा ने कहा कि कोई वास्तविक विकास नहीं हुआ है। उन्होंने इसे सिर्फ हवा-हवाई बातें बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |